
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
श्री ओंकार बहुगुणा चेयरमैन भारतीय रेडक्रॉस समिति राज्य शाखा उत्तराखंड देहरादून के निर्देशानुसार भारतीय रेडक्रॉस समिति जिला शाखा चमोली द्वारा विशेष अभियान 6 एवं कायाकल्प गतिविधियों के अन्तर्गत जिला स्तर पर रेडक्रॉस कार्यक्रम का नेतृत्व सचिव श्री सुरेंद्र सिंह रावत व यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ० कुलदीप नेगी के द्वारा करते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में रेडक्रॉस वॉलिंटियरो व यूथ रेडक्रॉस वालंटियरो के सामूहिक सहयोग से स्वच्छता एवं हाइजीन अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया साथ ही परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा अन्य लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा थूकने की रोकथाम के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान के दौरान जिला रेडक्रॉस कोषाध्यक्ष श्री चरण सिंह नेगी, शंकर बिष्ट समेत यूथ रेडक्रॉस के वॉलेंटियर तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।

