
उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, ग्वालदम चमोली के कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर अभिषेक बहुगुणा की अध्यक्षता मे खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड दशोली के ग्राम ग्वाड, देवलधार, बैरागना, सिरोली, मण्डल, खल्ला, कोटेश्वर, बणद्वारा, रौलीग्वाड, कुंजों मैकोट, बैमरू, मैठाणा, दशोली की महिला व पुरुष कृषको ने प्रकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, मृदा उपचार, मृदा जाँच, संरक्षित सब्जियों की खेती के बारे मे जानकारी ली।कार्यक्रम के दौरान उद्यान विभाग व कृषि विभाग के प्रसार कार्यकर्ता, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक बहुगुणा ने प्रकृतिक खेती के अंतर्गत जीवमृत, बीजामृत, दशपर्णी, घनजीवामृत आदि बनाने की जानकारी दी प्राकृतिक खेती के साथ-साथ पौधों मे कीटों व बीमारियों से बचाने के लिए प्राकृतिक विधि व जैविक विधि की जानकारी दी तथा मधुमक्खी पालन सब्जी उत्पादकों के लिए किस प्रकार लाभदायक है की जानकारी दी।
डॉक्टर बहुगुणा ने संरक्षित खेती के अंतर्गत पॉलीहाउस में सब्जियों और फूलों की खेती के संबंध में जानकारी दी। ग्रीनहाउस में उत्पन्न होने वाली ग्रीन गैसों से फसलों को किस प्रकार सुरक्षित रखा जा सकता तथा पॉलीहाउस के तापमान को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। साथ ही डॉक्टर बहुगुणा कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों की जानकारी व मृदा स्वास्थ्य, मृदा मे उपस्थित पोषक तत्व, मृदा उपचार, मृदा जाँच, जैविक खाद बनाना, जैविक खाद के लाभ आदि की वैज्ञानिक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान उद्यान विभाग व कृषि विभाग से प्रसार कार्यकर्ता/अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उपस्थित रहे। कृषि विभाग व उद्यान विभाग के अधिकारियों ने विभाग से चल रही योजनाओ की जानकारी कृषको के साथ साजा की तथा कृषको को रवी सीजन के बीजों का निशुल्क वितरण किया कृषि विभाग से कार्यक्रम में श्री मुकेश कुमार विकासखंड प्रभारी दशोली, श्री मनोज राणा सहायक कृषि अधिकारी विकासखंड दशोली, श्री मांगेराम सहायक कृषि अधिकारी, श्री अजेन्द्र पाल बी टी एम तथा उद्यान विभाग से श्री गिरीश, श्री विनोद तथा दिग्पाल सिंह व फसल बीमा से श्रीमती रश्मी बिष्ट उपस्थित थे।

