
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने समाजसेवा के लिए योगदान देने वाले पेशेवरों को सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष समाजसेवी मनोवैज्ञानिक डॉ पवन शर्मा व भूमिका भट्ट शर्मा ने देहरादून, उत्तराखण्ड में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. चिराग बहुगुणा को “व्हाइट कोट लेजेंड अवार्ड 2026”, माननीय सुप्रिम कोर्ट अधिवक्ता श्री राजेश प्रताप को “ब्लैक कोट लेजेंड अवार्ड 2026” और जिला न्यायालय देहरादून अधिवक्ता श्री कुलदीप कुमार भारद्वाज को भी “ब्लैक कोट लेजेंड अवार्ड 2026” से सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि इस तरह के सम्मान समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में जिम्मेदार और सकारात्मक योगदान देने के लिए हौसला अफजाई करते हैं।

