
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़ में राज्य स्थापना दिवस पर याद किए गए राज्य आंदोलनकारी, छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने विचार गोष्ठी के जरिए दी श्रद्धांजलिउत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने पर राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़ में 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और ऐतिहासिक योगदान को याद किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन वर्षों के संघर्ष, जनआंदोलन और अनेक आंदोलनकारियों के बलिदान का परिणाम है। पहाड़ की विषम परिस्थितियों के बावजूद राज्य आंदोलनकारियों ने अपने हौसलों को कमजोर नहीं होने दिया और अलग राज्य की मांग को मुकाम तक पहुंचाया।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य हरिशानंद जोशी ने छात्र-छात्राओं को राज्य आंदोलन के इतिहास और उसके महत्व से अवगत कराया। प्रवक्ता भूगोल बलवीर लाल, सहायक अध्यापक विज्ञान कलम सिंह नेगी तथा रसायन विज्ञान के शिक्षक एन एस रावत ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए।वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को राज्य आंदोलन के इतिहास, आंदोलनकारियों के संघर्ष और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से परिचित होना जरूरी है। साथ ही राज्य के विकास, शिक्षा, रोजगार और पहाड़ की मूल समस्याओं के समाधान में युवाओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।कार्यक्रम के अंत में राज्य स्थापना दिवस गीत के माध्यम से उत्तराखंड के सभी राज्य आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

