
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
जिलाधिकारी ने अगस्त्यमुनि खेल छात्रावास की पदक विजेता छात्राओं से किया संवाद, सुविधाओं और खेल उपलब्धियों की ली जानकारीराज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को एनआईसी कक्ष में ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ पुस्तक का विमोचन किया गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट एवं जिला पंचायत सदस्य अमित मेखण्डी ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया।पुस्तक में राज्य सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है।इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि खेल छात्रावास की पदक विजेता छात्राओं से संवाद कर उनकी खेल उपलब्धियों और अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। छात्राओं से पढ़ाई और खेल प्रशिक्षण के बीच तालमेल, नियमित अभ्यास तथा खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर चर्चा की।जिलाधिकारी ने छात्राओं से छात्रावास में मिल रही सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। उन्होंने छात्राओं के अनुभव सुनते हुए खेल गतिविधियों और पठन-पाठन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, जिला खेल अधिकारी मनोज चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

