
उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भी तहसील परिसर पोखरी में वन्यजीवों के आतंक के खिलाफ चल रहा धरना आठवें दिन भी जारी रहा। क्षेत्र में भालू, बंदरों और लंगूरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आंदोलनकारी लगातार धरने पर डटे हुए हैं। धरने में विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा और सूरज कोहली, विक्रम बासकंडी, श्रवण सती, सूरज खत्री,,रवि नेगी, कल्पना बर्त्वाल, देवेंद्र राणा, दिगपाल राणा,अमर नेगी,कुंवर खत्री,सतपाल सैलानी,विजय नेगी,शिशुपाल बर्त्वाल, मुकेश कुमार सहित तमाम जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पोखरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे वन्यजीवों के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग अपने घरों और खेतों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

