उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तरकाशी। तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत ग्राम गंगोरी के जिला,अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की हालत गम्भीर होने पर प्रशासन के सहयोग से उसे हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद से मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री निवासी नवनी प्रसाद पुत्र शक्ति प्रसाद उम्र 38 वर्ष के बीमार होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मरीज की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने परिजनों को हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने तत्काल हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। जिसके बाद मरीज को शाम 4:45 बजे जोशियाड़ा हैलीपैड से एआईआईएमएस ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया। हेली सेवा की व्यवस्था करने पर परिजनों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
