
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
आदिबद्री के चांदपुर गढी के समीप हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम।
आदिबद्री क्षेत्र के समीप चांदपुर गढी में तेज रफ्तार डंपर एवं स्कूटी की टक्कर हो गई जिससे सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, चांदपुर गढी के समीप एक तेज रफ्तार डंपर व स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे राज्य मंत्री रमेश गड़िया ने अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।।

