
उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
डोईवाला महाविद्यालय में गढ़भोज दिवस पर हुई प्रतियोगिता डोईवाला महाविद्यालय में गढ़भोज दिवस पर हुई प्रतियोगिता डोईवाला महाविद्यालय में गढ़भोज दिवस पर शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को गृह विज्ञान विभाग की ओर से गढ़भोज दिवस-2026 मनाया गया। जिसके तहत पारंपरिक व्यंजन और निबंध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। डोईवाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में गढ़भोज दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। व्यंजन प्रतियोगिता में झंगोरे की खीर बनाने पर बीए प्रथम सेमेस्टर की अनामिका ने प्रथम, दाल के पकौड़े बनाने पर अंकिता चौधरी ने द्वितीय और अरबी के पत्युड़ बनाने पर परमजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर की रीना प्रथम, बीए तृतीय सेमेस्टर की ज्योति द्वितीय और बीए पंचम सेमेस्टर की हिमांशी तृतीय स्थान पर रहीं।

