उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
लगभग 500 वर्षों से अधिक की लंबी प्रतीक्षा, संघर्ष और असंख्य रामभक्तों के त्याग एवं बलिदान के पश्चात अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हमारी आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक गौरव का ऐतिहासिक क्षण है।आज अयोध्या अपनी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ पर्यटन, रोजगार, सुविधाओं और विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। श्री राम की पावन नगरी का यह विकास हमारी समृद्ध विरासत और आधुनिक प्रगति के सुंदर संगम का प्रतीक है।मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव का प्रकाश फैलाएं।
