उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में क्लेरिकल कैडर (कस्टमर सर्विस असोसिएट) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 30 खिलाड़ियों की भर्ती निकली है। यह भर्ती उन स्पोर्ट्स पर्सन के लिए है जो राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर 12 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पोस्टिंग के बाद 6 महीने का प्रोबेशन पीरियड होगा।
