उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
पौड़ी गढ़वाल में छात्र-छात्राओं ने स्कूल के रास्ते में खतरनाक और जर्जर पेड़ों को हटाने की मांग को लेकर वन विभाग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पिछले एक साल से प्रशासन और वन विभाग को कई बार लिखित शिकायतें देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. वन विभाग ने अब कागजी औपचारिकताएं पूरी होने का दावा करते हुए पेड़ों को जल्द हटाने का आश्वासन दिया है.जब कागजों से बार-बार की गई गुहार सरकारी फाइलों के अंबार में गुम हो जाती हैं, तो फिर सोए हुए सिस्टम को जगाने के लिए ढोल-नगाड़ों की थाप का ही सहारा लेना पड़ता है. पौड़ी गढ़वाल से प्रशासनिक संवेदनहीनता की एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जहां बी.आर. मॉडर्न स्कूल के मासूम छात्र-छात्राएं हाथों में ढोल, ड्रम और बैंड लेकर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे. बच्चों की मांग सिर्फ इतनी है कि स्कूल के रास्ते में सिर पर मौत बनकर मंडरा रहे ख़तरनाक पेड़ों को तुरंत हटाया जाए.
