
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
सीएम धामी की पहल के बावजूद दलेर मेहंदी विवाद पर अपने बयान पर कायम हैं मंत्री सुबोध उनियाल. बोले कि अब बात आगे नहीं बढ़ाना चाहता. पढ़ें पूरी खबर…उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के बीच कुंजापुरी मेले में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दोनों मेहंदी भाइयों से बातचीत कर मामले को शांत कराने और सुलह की पहल करने के बावजूद मंत्री सुबोध उनियाल के तेवर नर्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. विवाद पर सफाई देते हुए सुबोध उनियाल ने कहा कि अगर वे बड़े कलाकार न होते तो क्या उन्हें 36 लाख का ऑफर मिलता? हालांकि, मीडिया के तीखे सवालों के बीच वे यह कहकर निकल गए कि अब वे इस बात को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते.

