उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
‘राज्य प्रभारी शैलजा ने की सिविल सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात’
देहरादून(एल मोहन लखेड़ा), कांग्रेस ने अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के पार्टी घोषणा पत्र में सिविल सोसायटी के मुद्दों को शामिल करने का आश्वासन दिया है। इनमें प्रमुख रूप से पर्यावरण, मानव वन्य जीव संघर्ष, महिला उत्पीड़न और मुस्लिम व दलित विरोधी गतिविधियां शामिल हैं।कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी शैलजा कुमारी ने मंगलवार को सिविल सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर उनसे विभिन्न मुद्दों पर सलाह मांगी थी। इस प्रतिनिधि मंडल में डॉ. रवि चोपड़ा, कमला पंत, त्रिलोचन भट्ट, अजय जोशी, सादाब और अजय जोशी शामिल हुए। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व रचनात्मक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन पाठक ने किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने राज्य उन तमाम मुद्दों के बारे में बताया, जिन्हें लेकर सामाजिक संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं। डॉ. रवि चोपड़ा ने कहा कि गलतियां कांग्रेस ने भी की हैं, लेकिन बीजेपी के राज में इस तरह की गलतियों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। इसलिए 2027 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस को राज्य के मुद्दों पर ऐसी नीति अपनानी चाहिए, ताकि 2029 के चुनाव में इन पर बात की जा सके।कमला पंत ने कहा कि अंकिता भंडारी के मुद्दे पर लगातार लड़ाई जारी है। लेकिन, इस तरह की घटनाएं लगातार राज्य में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जनता तंग आ चुकी है।कांग्रेस को कुछ ऐसी रणनीति बनानी चाहिए ताकि लड़ाई बीजेपी बनाम कांग्रेस न होकर बीजेपी बनाम अन्य की प्रतीत हो। त्रिलोचन भट्ट ने पुरोला से लेकर कारगी ग्रांट और सल्ट से लेकर लंबगांव तक के मामलों पर बात की और कहा कि मुसलमानों और दलितों पर सिलसिलेवार और योजनाबद्ध तरीके से हमले किये जा रहे हैं।अजय जोशी ने मानव-वन्य जीव संघर्ष को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि कांग्रेस यदि सत्ता में आती है इस समस्या का समाधान करने की दिशा में जोरदार तरीके से तो काम करना ही होगा, इस संघर्ष को शिकार हुए लोगों अथवा उनके परिजनों को कर्नाटक की तर्ज पर मुआवजा देने की व्यवस्था करनी चाहिए। सादाब ने एसआईआर के नाम पर की जा रही गड़बड़ियों की बात रखी और कहा कि वे ऐसे तमाम सबूत लेकर हाई कोर्ट जा रहे हैं। रचनात्मक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन पाठक ने कहा कि सिविल सोसायटी के पास कई मुद्दे हैं जिन्हें कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रेम बहुखंडी से अलग से मुलाकात करने की बात कही।
करीब 45 मिनट लंबी इस मुलाकात में शैलजा ने सिविल सोसायटी के सदस्यों को ध्यान से सुना और कहा कि इस मुद्दों में कांग्रेस जरूर ध्यान देगी। घोषणा पत्र में शामिल करने के अलावा जहां जरूरत पड़ी कांग्रेस पार्टी सिविल सोसायटी के संघर्षों में भी शामिल होगी।
