संवादाता उदित नैनवाल…चमोली
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर किया खुलासा, चोरी किये चांदी के कंगन, पायल तथा अन्य घर का सामान बरामद।घटना के संबंध में दिनांक 20 अगस्त 2026 को वादी श्री सत्यपाल सिंह चौधरी पुत्र श्री जयेंद्र सिंह, निवासी वार्ड नंबर-06, निकट केशवास स्कूल, गौचर, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी गई। वादी ने बताया कि वह अपना उपचार कराने के लिए देहरादून गए हुए थे। वापस गौचर स्थित अपने घर पहुंचने पर देखा कि अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर उनके नाती के 02 जोड़ी चांदी के कंगन, 02 जोड़ी चांदी की पायल, एक सूटकेस एवं एक जैकेट चोरी कर ली गई है। चोर द्वारा घर की अलमारियों को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशानुसार कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल मु0अ0सं0-25/2026, धारा 305(क)/331(4)/324(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला गया। जांच के दौरान दिनांक 14-15 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे से 04:00 बजे के मध्य एक संदिग्ध व्यक्ति ग्रिफ चौक से वादी के घर की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने संदिग्ध की फोटो एवं वीडियो फुटेज के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्ध की तलाश में लगातार सुरागरसी एवं पतारसी की गई।पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 21 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 07:30 बजे गौचर-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरस्वती विद्या मंदिर के आगे स्थित प्रतीक्षालय के पास संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।पुलिस द्वारा पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी किया गया 02 जोड़ी चांदी के कंगन, 02 जोड़ी चांदी की पायल, एक सूटकेस एवं एक जैकेट बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने गौचर स्थित उक्त घर में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।प्राथमिक जांच में यह भी प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त चोरी की घटनाओं का अभ्यस्त अपराधी है। उसके विरुद्ध जनपद पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग एवं चमोली के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य धाराओं में कई अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं।गिरफ्तार अभियुक्त- उमेद सिंह भंडारी पुत्र स्वर्गीय श्री दलबीर सिंह भंडारी निवासी ग्राम कंडारा, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली उम्र – 35 वर्ष
बरामदगी
02 जोड़ी चांदी के कंगन
02 जोड़ी चांदी की पायल
01 सूटकेस
01 जैकेट
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0-06/2017, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
मु0अ0सं0-11/2017, धारा 380, 457 भादवि, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
मु0अ0सं0-19/2022, धारा 380, 411 भादवि, थाना श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल।
मु0अ0सं0-08/2022, धारा 380, 457, 411 भादवि, कोतवाली व जिला पौड़ी गढ़वाल।
मु0अ0सं0-02/2021, धारा 379, 411 भादवि, कोतवाली व जिला पौड़ी गढ़वाल।
मु0अ0सं0-32/2024, धारा 305(क)/317(2)/331(3) बीएनएस, कोतवाली कर्णप्रयाग, जिला चमोली।
पुलिस टीम
उ0नि0 मानवेन्द्र गुसाईं, चौकी प्रभारी गौचर
हे0कां0 अशोक रावत
हे0कां0 हरेन्द्र नेगी
होमगार्ड विपिन राणा
