उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
देहरादून के प्रतिष्ठित DAV PG कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गई है। कॉलेज परिसर के भीतर और बाहर छात्रों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे पूरे कैंपस का माहौल चुनावी रंग में रंग गया है।मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर कॉलेज परिसर में मतदान शुरू हुआ। विभिन्न पैनलों के प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को रिझाने के लिए आखिरी वक्त तक जोर-आजमाइश करते नजर आए। चुनाव मैदान में उतरे छात्र नेताओं के भविष्य का फैसला आज मतपेटियों में बंद हो जाएगा।मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग की कुछ शिकायतों पर सतर्क प्रशासनिक और पुलिस बल ने तुरंत सख्ती दिखाते हुए कई संदिग्धों को कॉलेज परिसर से बाहर खदेड़ा।””प्रशासन की मुस्तैदी और कड़े आईडी वेरिफिकेशन के चलते कॉलेज चुनाव में फर्जी मतदान के प्रयासों पर पूरी तरह लगाम लगी रही।”
