उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
26 जून से EPFO की वेबसाइट और ऐप पर PF क्लेम सबमिट और EPF पासबुक डाउनलोड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। EPFO अपने सिस्टम को एक बड़ा अपडेट दे रहा है ताकि PF क्लेम तेज़ी और आसानी से हो सके। यह अपग्रेडेशन EPFO 3.0 प्रोजेक्ट का हिस्सा माना जा रहा है। यह काम 1 जुलाई तक पूरा हो सकता है।
