उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता दिनेश सिंह धनाई ने विकासखंड चंबा के ग्राम स्यूल एवं कुड़ियाल गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। भ्रमण दौरान क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर जनता से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा निराकरण का आश्वासन दिया।विकास खंड चंबा में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। स्यूल के प्रधान देव सिंह गुसांई ने कोटी को सड़क से जोड़ने की मांग की वहीं कुडियाल गांव के प्रधान उदय सिंह नकोटी ने काफी समय से पेयजल आपूर्ति की बात रखी है। जिसका निराकरण पूर्व मँत्री दिनेश धनाई ने दूरभाष से पेयजल निगम से मौके पर ही त्वरित समाधान किया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से लगातार संवाद कर वास्तविक समस्याओं को जानना और उसका समाधान करना मेरा जन संवाद का मकसद है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री धनाई ने कहा कि पिछले दस वर्षों में टिहरी विधानसभा क्षेत्र में अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुए हैं।जो मेरे कार्यकाल में स्वीकृत योजनाएं है वह सब ठप पड़ी हुई है। धनाई ने कहा टिहरी विधान सभा दस साल पिछड़ चुकी है।उन्होंने कहा मुझे और मौका मिलता तो टिहरी को शिक्षा का हव बना देता । उन्होंने कहा टिहरी को विकास की धारा में जोड़ने तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए मजबूत जनप्रतिनिधि की अवश्यक्ता है। भ्रमण के दौरान स्यूल एवं कुड़ियाल गांव के ग्रामीणों ने धनाई का जोरदार स्वागत कर खुलकर संवाद किया। धनाई ने कहा कि उनका उद्देश्य जनता के बीच रहकर क्षेत्र की समस्याओं को समझना और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।उन्होने कहा जनता संवाद कार्यक्रम में जनता का मुझे भारी समर्थन मिल रहा है।धनाई ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि वे आगे भी टिहरी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता से सीधा संवाद जारी रखेंगे। बैठक मेंप्रधान स्यूल देव सिंह गुसांई,क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सकलानी,प्रधान कुड़ियाल गांव गोपाल सिंह नकोटी,पूर्व प्रधान देव सिंह पुण्डीर,अध्यक्ष ब्यापार मंडल चंबा बलबीर पुण्डीर,रवि गुसांई,पूर्व प्रधान मंगली देवी,उप प्रधान मीनू ,मनवीर सिंह,पूर्व प्रधान चिंता देवी,दर्बियान सिंह,जितेन्द्र सिंह,विक्रम सिंह,गंभीर सिंह,प्रति देवी,सुलोचना देवी,शैलेन्द्र सिंह,नरेंद्र सिंह,सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
