उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून, जीआरडी उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम वर्ष के फ्रेशर्स विद्यार्थियों के लिए ओएनजीसी सुबीर राहा ऑयल म्यूज़ियम, देहरादून का सफलतापूर्वक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संग्रहालय का अवलोकन करते हुए भारत के तेल एवं प्राकृतिक गैस क्षेत्र, ऊर्जा संसाधनों, तकनीकी विकास तथा राष्ट्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में ओएनजीसी के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस पहल ने विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष से बाहर अनुभवात्मक अधिगम एवं औद्योगिक जागरूकता का अवसर प्रदान किया तथा उनके शैक्षणिक ज्ञान को वास्तविक दुनिया से जोड़ने में मदद की, यह कार्यक्रम चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेरॉय, कुलपति डॉ. मनीष प्रतीक एवं प्रो-वाइस चांसलर डॉ. पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
