
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे पर मंत्री कपिल मिश्रा ने 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का दहन किया. आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आयोजकों और कपिल मिश्रा के खिलाफ उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर FIR की मांग की. उन्होंने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया. मिश्रा ने AAP पर पलटवार किया.दिल्ली में दशहरे पर इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया गया. पीतमपुरा के नेताजी सुभाष प्लेस स्थित DDA मैदान में हुए इस आयोजन ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया. दिल्ली सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कॉकरोच के पुतले को आग लगाई. वहीं, आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसे धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला कदम बताते हुए आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है.

