उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून (राजीव खनसाली), दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, कार्यालय संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा, उत्तराखंड, देहरादून में आज राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस -2026, “एजिंग विथ डिग्निटी” विषय के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में नवनियुक्त संयुक्त नियंत्रक प्रेम प्रकाश ने वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनरों के कल्याण हेतु विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आश्वासन दिया कि पेंशन संबंधी सभी कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी।संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तराखंड सर्किल, देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने परिमंडल सचिव एस एस रौथान के नेतृत्व में नव नियुक्त संयुक्त संचार लेखा नियंत्रक, उत्तराखंड सर्किल, देहरादून से भेंट की। एसोसिएशन ने नव नियुक्त ज्वाइंट सी सी ए प्रेम प्रकाश का स्वागत किया तथा विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस कार्यक्रम आयोजन के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया।संचार निगम वेलफेयर एसोसिएशन ने, कर्मचारियों के कल्याण संबंधी मामलों, पेंशन लाभों के समय पर वितरण, लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में पारदर्शिता और पेंशनर-अनुकूल भाव के साथ सेवा उपलब्ध कराने की आशा जताई। रौथान ने पेंशनरों के लाभ के लिए विभाग द्वारा उठाए गए सभी रचनात्मक पहलों में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में बीएसएनल ई यू के परिमंडल अध्यक्ष जे पी कोठारी, के एस सोन, एसएनपीडब्ल्यूए से के सी भट्ट, राजीव शर्मा खनसाली, राजेन्द्र कुमार, एल एन त्रिपाठी, असवाल जी, किशोरी लाल चमोली, रूप सिंह, सते सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में पेंशनर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
