
उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
अल्मोड़ा:सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के सम्मान में रामलीला मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया. इसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों और मंडलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इस दौरान समर्थकों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया. वहीं, दूसरी ओर उनके पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया.जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भावुक नजर आईं. उन्होंने खुद को सोमेश्वर की बेटी बताते हुए कहा कि सोमेश्वर से ही उनकी पहचान है. यहां की जनता हमेशा उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. सोमेश्वर की जनता से उनका विशेष लगाव है और वह हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगी.इस दौरान उन्होंने अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा कि साल 2022 से उन्हें परेशान किया जा रहा था. जब परिस्थितियां हद से आगे बढ़ गईं तो उन्होंने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र की जनता भली-भांति परिचित है. आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र करते हुए उन्होंने जनता से अपनी बेटी रेखा आर्या को फिर से आशीर्वाद देने की अपील की. जनसभा में सोमेश्वर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही.कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, नारे लगा दिखाए काले झंडे: उधर, मंत्री रेखा आर्या के कार्यक्रम की सूचना पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंच गए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू की ओर से लगाए गए 210 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोपों को लेकर विरोध दर्ज कराया. मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई. जनसभा और विरोध प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाया रहा.कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर नई मुसीबत, बरेली का आलीशान तिमंजिला ड्रीम हाउस बीडीए के रडार पररेखा आर्या और गिरधारी लाल विवाद पर खजान दास का बड़ा बयान, बोले- लंबे अरसे बाद आ रहा उत्पीड़न का मामला,’रेखा आर्या के प्रति कांग्रेस की सहानुभूति, लेकिन कथित 200 करोड़ मामले पर हो ED और CBI जांच’- धस्माना,’मंत्री के पास 210 करोड़ की संपत्ति’, रेखा आर्या विवाद पर बोले पति गिरधारी लाल साहू,

