उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून (दीपक पंवार), उत्तराखण्ड़ राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा में शहीद हुए आन्दोलनकारियों की चिर स्मृति एवं स्व. रणजीत सिंह वर्मा पूर्व विधायक व राज्य आन्दोलन के पुरौधा की पुण्यतिथि में रेडक्रास सोसाइटी के तत्वाधान में मंगलवार को कचहरी स्थित शहीद स्मारक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन प्रदेश के चिकित्सा एवम स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल व समाज कल्याण मंत्री खजान दास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने स्वर्गीय वर्मा जी के साथ बिताये पलों को साझा करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड का महान चिंतक बताया। उन्होने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान पहली शहादत खटीमा में हुई ,वहीं से आंदोलन की चिंगारी उग्र हुई।समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने शहीदों का स्मरण करते हुए आन्दोलनकारियों की मांग पर शहीद स्मारक में नवनिर्मित शेड में पंखे व जेनसैट देने की घोषणा की।कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी व रेडक्रास सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री व उनकी टीम द्वारा रक्तदान शिविर के माध्यम से प्राप्त 30 यूनिट खून को दून मेडिकल कालेज को उपलब्ध कराया गया। इस दौरान मंत्रीगण द्वारा कोषाध्यक्ष खत्री को 151 ब्लड कैंपों के आयोजन पर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।आयोजित सभा को अशोक वर्मा ( राज्यमंत्री) पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र जुगराण, बार एसोशियेशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष डा. एम एम अंसारी , सचिव कल्पना बिष्ट सहित जनकवि अतुल शर्मा, मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, सलाहकार केशव उनियाल, पृथ्वी सिंह नेगी आदि अनेक वक्ताओं ने अपने सम्बोधित किया। संचालन श्री पूरण सिंह लिंगवाल द्वारा किया गया।इस दौरान स्वर्गीय श्री वर्मा के सुपुत्र अजय वर्मा, अरूण वर्मा, द्वारिका बिष्ट, राधा तिवारी, विनोद असवाल, सुभागा फर्सवाण, सुरेश कुमार,देवेश्वरी सहित अनेक आन्दोलनकारी मौजूद रहे।
