उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पीएम के जन्मदिवस पर रोगियों को फल वितरित किए,वृक्षारोपण भी किया
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस के अवसर पर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया गया।बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने सीएमओ कार्यालय परिसर एवं जनऔषधि केंद्र, में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया । सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने पटल एवं कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने तथा कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय व प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएस रावत की अगुवाई में जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हलचल जाना गया तथा फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने सेवा, संवेदना एवं मानवीय सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।फल वितरण कार्यक्रम के पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वरुणावत पर्वत स्थित श्याम स्मृति वन में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से स्थापित वाटिका में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिय वृक्षारोपण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय, प्रमुख अधीक्षक डॉ बीएस रावत, डॉ एचके यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएस पोखरियाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश राय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम हरदेव राणा, जिला आईईसी मैनेजर अनिल बिष्ट तथा श्याम स्मृति वन के अध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल, संरक्षक सुमन नौटियाल, द्वारिका प्रसाद नौटियाल, मुरारी पोखरियाल, गिरीश पोखरियाल आदि शामिल रहे।
