
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
लंबगांव-टिहरी से (सुरेंद्रप्रसादभट्ट)—- उत्तराखंड जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री साेना सदवाण ने विधानसभा प्रतापनगर क्षेत्र की पट्टी उपली रमाेली के दीनगांव, ओनालगांव, हेरवालगांव, मुखेम, पोखरी, खंबाखाल सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली।राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि पट्टी उपली रमाेली क्षेत्र प्रसिद्ध सेम-नागराजा धाम श्रीकृष्ण भगवान की तपस्थली है। इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा विशेष पर्यटन क्षेत्र के रूप में पहचान दिलाई जायेगी उन्हाेने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे क्षेत्र की आर्थिकी मजबूत होने के साथ ही स्थानीय लोगों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।भ्रमण के दाैरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जो भी जनसमस्याएं उनके संज्ञान में आई है उनके निराकरण के लिए वे संबंधित स्तर पर लगातार प्रयास करेगी भ्रमण के दाैरान राज्यमंत्री के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश पाेखरियाल यशवीर राणा, पूर्व प्रधान विजय कैंतुरा ,धनपाल कैंतुरा,जुगल किशाेर नाैटियाल ,सुनील शाह, आदि शामिल थे

