
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा शक्ति केन्द्र सम्मेलन तपोवन की बैठक सुभांई भविष्य बद्री बूथ पर आयोजित की गई जिसमें प्रदेश सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। शक्तिकेन्द्र सम्मेलन में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा चलायी जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए थपलियाल ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़े बहुमत से जीतकर उत्तराखंड में पुनः तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के चुनाव पर उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राणा, शक्तिकेंद्र प्रभारी श्री मातवर सिंह, शक्तिकेंद्र संयोजक श्री राघवेंद्र, बूथ अध्यक्ष श्री बलबीर सिंह रावत, बूथ अध्यक्ष भंग्युल श्री वीरेंद्र सिंह पंवार, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री कन्हैया प्रसाद नौटियाल, श्री जयदीप रावत, श्री जयदीप खंडवाल, श्री रघुवीर सिंह रावत, श्री मोहन खंडवाल, श्री लक्ष्मण सिंह रावत, श्री संजय सिंह रावत, ग्राम प्रधान सुभाई श्री फरस्वाण, वन पंचायत सरपंच, महिला मंगल दल अध्यक्षा, एबीवीपी के श्री अंकित आदि बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

