
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
आरा मशीन पर काम करने वाले व्यक्ति का शव शक्ति कैनाल में मिला विकासनगर। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने आरा मशीन पर काम करने वाले व्यक्ति का शव शक्ति कैनाल से बरामद किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनो के हवाले कर दिया है। पुलिस को गति दिवस बुधवार की शाम सूचना मिली थी कि वन विभाग के चेक पोस्ट ढकरानी के पास शक्ति कैनाल के किनारे पर एक हेलमेट, पर्स, दो मोबाइल फोन, हाथ की एक घड़ी रखी हुई है। सूचना मिलने पर एस आई ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे। और पर्स में रखें आधार कार्ड के माध्यम से पता चला कि यह आधार कार्ड विमल कुमार 48 पुत्र शेर सिंह निवासी पौधा प्रेमनगर का है। आईडी के आधार पर पुलिस ने प्रेमनगर थाना पुलिस से संपर्क स्थापित किया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि विमल कुमार गत दिवस बुधवार को रात्रि करीब आठ बजे सामान लेने के बहाने से घर से बाहर निकाला था, और देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों के द्वारा उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। मामले में परिजनों के द्वारा प्रेमनगर पुलिस को सूचित किया गया था। विकासनगर कोतवाली पुलिस के द्वारा गुरुवार को शक्ति कैनाल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक शव ढालीपुर इंटेक की जाली में बरामद किया। जिसकी पहचान विमल कुमार के रूप में हुई। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि शव शिनाख्त होने पर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। बताया कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें मृतक ने आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार माना है। बताया कि मृतक प्रेमनगर में एक आरा मशीन पर काम करता था। बताया कि आत्महत्या के करणों का पता लगाया जा रहा है।

