उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तरकाशी। कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की एक घटना का मात्र 8 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से ₹72,000 की नकदी तथा चोरी की रकम से खरीदा गया आई फोन बरामद किया गया है।गत दिवस को एक व्यक्ति ने कोतवाली उत्तरकाशी पर लिखित तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि उनकी जनपद मुख्यालय स्थित परचून की दुकान है। 12 सितम्बर रात्रि को दुकान बंद करने के पश्चात वह दुकान की नकदी लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उन्हें बातों में उलझाकर उनके बैग से ₹2 लाख की नकदी चोरी कर ली गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने चोरी की घटना का,सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार कि अगुवाई एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं एसओजी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन कर अन्य माध्यमों से भी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई। परिणामस्वरूप मात्र 8 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शिवम डबराल पुत्र रोशन लाल डबराल निवासी भैरव चौक उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹72,000 नकद तथा चोरी के पैसों से खरीदा गया आई फोन बरामद किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संगीता नौटियाल,कानि दीपक चौहान, सुनील मैठाणी,काशीष भट्ट , नीरज रावत,महिला कानि पूजा कलूडा आदि रहे।
