उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून, क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा देहरादून के सेलाक़ुई स्थित दून टीवीएस शोरूम के बाहर वृहद वृक्ष वितरण किया गया। इस अवसर पर फूल एवं फलो के 400 से अधिक वृक्ष वितरित किये गए, जिनमे नीम, आम, आंवला, शहतूत, चंपा, रात की रानी, कनेर, तुलसी इत्यादि के वृक्ष शामिल किये गए। दून टीवीएस के मालिक एवं समिति के संरक्षक राजेश भाटिया ने समिति के अध्यक्ष राम कपूर से संपर्क किया औऱ अपने शोरूम के सामने में फलदार एवं फूलों के वृक्षों वितरित किये जाने हेतु निवेदन किया जिसे स्वीकार करते हुए समिति ने शोरूम के सामने 400 से अधिक वृक्षों का वितरण किया।समिति के अध्यक्ष राम कपूर ने कहा कि समिति पूरे देहरादून क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति सजग है औऱ वृक्षारोपण करने औऱ पर्यावरण की रक्षा करने के लिए पूर्ण रूप से तत्पर है।इस वृक्ष वितरण कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला तथा राजेश भाटिया, राजेश बाली, अमरनाथ कुमार, आशीष भाटिया तथा समस्त स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।
