उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता श्री मनोज कंडवाल द्वारा संगठन को मजबूत करने एवं महिला शक्ति की अधिक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रीमती ईशा शर्मा को महिला जिला अध्यक्ष, देहरादून के पद पर मनोनीत किया गया है।केंद्रीय विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कंडवाल ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती ईशा शर्मा संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा देहरादून जिले में महिला प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगी।उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती ईशा शर्मा को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
