
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि हम अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के साथ-साथ राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रखर हैं। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को सीबीआई कार्यालय का घेराव व तालाबंदी की जाएगी। उसके उपरांत संपूर्ण प्रदेश में अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने और वीआईपी को भी फांसी दिलाने के लिए यात्रा निकाली जाएगी। वर्तमान समय में संगठन के विस्तार, अनुशासन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के क्रम में प्रदेशभर में निरंतर संगठनात्मक एवं जनसंवाद कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखण्ड की मूल अवधारणाओं, जल-जंगल-जमीन, रोजगार, पलायन स्थायी राजधानी, मूल निवास तथा प्रदेश के सामाजिक एवं राजनीतिक हितों से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच्च मजबूती से रखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि उक्रांद का मानना है कि राज्य की राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं रह सकती। जनता के सवालों और उत्तराखंड के सरोकारों को लेकर गांव से लेकर ब्लॉक, तहसील एवं जिला स्तर तक जनता के साथ निरंतर संवाद स्थापित करना संगठन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में आने वाले समय में भी प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

