उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
उत्तरकाशी। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनपद में विवेचनाओं की गुणवत्ता, दक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने उत्तरकाशी विवेचना शाखा का गठन किया गया है।
विवेचना शाखा में 1 निरीक्षक, 4 उपनिरीक्षक एवं 05 अपर उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नवगठित विवेचना शाखा जनपद में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों की विवेचनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की दिशा में कार्य करेगी। एसपी ने विवेचना शाखा के लिए निरीक्षक अजय सिंह, उनिरीक्षक अजय सिंह रावत,भूपेन्द्र सिंह रावत, विनोद पंवार,महिला उपनिरीक्षक निर्मल भट्ट, अपर उपनिरीक्षक शंकर सिंह, अनिल बिष्ट,सुरेन्द्र सिंह रावत,सुनील तोमर, अब्बल पंवार आदि को जिम्मेदारी सौंपी है।
