
उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
*साथ ही साइबर फ्रॉड, नवीन कानून सहित विभिन्न लाभप्रद विषय पर दी जानकारी*
*श्री चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को “ऑपरेशन भल छौ” के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में रखने व समय-समय पर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये है।आज दिनांक 22.11.2026 को *सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली श्रीमती जानकी भण्डारी* के नेतृत्व में म0 कानि0 तुलसी गोस्वामी व म0 कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें थाना के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।अपने घर पर पुलिस को पाकर और सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सभी बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिक अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा महिला कोतवाली पुलिस की सराहना कर आभार व्यक्त किया।साथ ही साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, मानव तस्करी, नये आपराधिक कानून, यातायात के नियम, विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, साइबर हेल्प 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन नं0- 1098 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

