उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
चार महीने तक चले संघर्ष के बाद अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया है कि शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में आयोजित एक कार्यक्रम में दस्तखत किए जाएंगे।अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। दोनों ही देश लगभग 4 महीने से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने पर सहमत हो गए हैं। बीते दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार कहा था कि अमेरिका और ईरान समझौते के करीब हैं।ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि ईरान के साथ समझौता हो गया है। उन्होंने इसके लिए सभी को बधाई दी। ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलमार्ग को फिर से खोला जाएगा और इसके साथ ही अमेरिकी नौसेना ने जो नाकेबंदी की है, उसे भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा।ट्रंप ने कहा कि दुनिया भर के जहाजों को अब अपने इंजन को चालू कर देना चाहिए।
