उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच शिक्षा व्यवस्था की एक गंभीर तस्वीर निकल कर सामने आई है। राज्य के 275 सरकारी स्कूलों में बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। इसका सीधा असर बच्चों की सहेत व पढाई पर पड़ रहा है। इसी को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार पर सवाल खड़े किए है। वहीं यूकेडी केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे स्कूल है,जहां पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सुविधाओं का अभाव है। वहां ना पीने का पानी है, स्कूलों के भवनों की हालत जर्जर हैं। बालिकाओं के लिए अलग से शौचालय नही है। स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक- शिक्षकाओं के लिए बैठने की व्यवस्था नही है। वहीं उन्होंने कहा कि स्कूलों में फर्नीचर की भी कमी है। जिससे ये दर्शाता है कि हमारे स्कूल किस कगार पर हैं। जिस कारण स्कूलों में छात्रों की संख्या घटती गयी और स्कूलों में ताले लगते गए।
