उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तराखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत 25 अप्रैल से मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का काम शुरू होगा.पढ़िए रोहित सोनी की रिपोर्ट.उत्तराखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत कल यानी 25 अप्रैल 2026 से मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का काम शुरू होने जा रहा है. जिसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर चिन्हित 33 सवालों का जवाब लेंगे और मौके पर ही एप्लीकेशन पर पूरी जानकारी को भरेंगे.इससे पहले प्रदेश में स्वगणना की प्रक्रिया आज यानी 24 अप्रैल को संपन्न हो रही है. ऐसे में आगामी 25 अप्रैल से 24 मई तक चलने वाले जनगणना के पहले चरण के तहत होने वाले कार्य की क्या है तैयारियां, स्वगणना की प्रक्रिया के दौरान प्रदेश की जनता ने किस तरह से अपनी भागीदारी निभाई है, कर्मचारियों के चयन को लेकर क्या है स्थिति? इसकी पूरी जानकारी से आपको रूबरू करवाते हैं.25 अप्रैल से मकान सूचीकरण एवं मकान के गणना का काम होगा शुरू:उत्तराखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत 25 अप्रैल से मकान सूचीकरण एवं मकान के गणना का कार्य शुरू होने जा रहा है. जिसके मद्देनजर जनगणना कार्य निदेशालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य को जिला और नगर निगमवार बांटकर, मकान सूचीकरण एवं मकान के गणना का कार्य किया जाएगा.इसके लिए मैपिंग भी अलग-अलग की गई है. साथ ही जिला और नगर निगम के आधार पर हाउस लिस्टिंग ब्लॉक भी अलग-अलग तैयार किए गए हैं. जिसके पीछे की वजह यही है कि जिलों के जिलाधिकारी को नगर निगम के क्षेत्र को छोड़कर बाकी क्षेत्रों के लिए प्रमुख जनगणना अधिकारी और नगर आयुक्त को नगर निगम क्षेत्र का प्रमुख जनगणना अधिकारी बनाया गया है.
प्रदेश भर के सभी जिलों में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स की स्थिति-
अल्मोड़ाजिले में कुल 2,426 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्सबनाए गए हैं, जिसके लिए 1,165 एन्यूमरेटर्स और 215 सुपरवाइजर्स तैनात किए गए हैं.बागेश्वरजिले में कुल 1,069 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स बनाए गए हैं, जिसके लिए 534 एन्यूमरेटर्स और 103 सुपरवाइजर्स तैनात किए गए हैं.चमोलीजिले में कुल 1,465 हाउस लिस्टिंग बॉक्स बनाए गए हैं, जिसके लिए 916 एन्यूमरेटर्सऔर 177 सुपरवाइजर्स तैनात किए गए हैं.चंपावतजिले में कुल 903 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्सबनाए गए हैं, जिसके लिए 459 एन्यूमरेटर्सऔर 81 सुपरवाइजर्सतैनात किए गए हैं.देहरादून जिले में कुल 1,951 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक्स बनाए गए हैं, जिसके लिए 1,737 एन्यूमरेटर्स और 311 सुपरवाइजर्स तैनात किए गए हैं.पौड़ी जिले में कुल3,501 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स बनाए गए हैं, जिसके लिए 1,076 एन्यूमरेटर्स और 205 सुपरवाइजर्स तैनात किए गए हैं.हरिद्वार जिले में कुल 3,075 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स बनाए गए हैं, जिसके लिए 2,948 एन्यूमरेटर्स और 480 सुपरवाइजर्स तैनात किए गए हैं.नैनीतालजिले में कुल 1,767 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स बनाए गए हैं, जिसके लिए 1,299 एन्यूमरेटर्स और 239 सुपरवाइजर्सतैनात किए गए हैं.पिथौरागढ़जिले में कुल 1,846 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स बनाए गए हैं, जिसके लिए 768 एन्यूमरेटर्स और 136 सुपरवाइजर्सतैनात किए गए हैं.रुद्रप्रयागजिले में कुल 793 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स बनाए गए हैं, जिसके लिए 455 एन्यूमरेटर्स और 80 सुपरवाइजर्सतैनात किए गए हैं.टिहरीजिले में कुल 2,184 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स बनाए गए हैं, जिसके लिए 1,265 एन्यूमरेटर्स और 222 सुपरवाइजर्स तैनात किए गए हैं.उधम सिंह नगर जिले में कुल 2,636 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स बनाए गए है, जिसके लिए 2,548 एन्यूमरेटर्स और 434 सुपरवाइजर्स तैनात किए गए हैं.उत्तरकाशीजिले में कुल 950 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स बनाए गए हैं, जिसके लिए 724 एन्यूमरेटर्स और 135 सुपरवाइजर्स तैनात किए गए हैं.भारत में सबसे पहले जनगणा कब हुई थी?गौर हो कि भारत में सबसे पहले जनगणना साल 1872 में हुई थी. आजादी के बाद साल 1951 में पहली जनगणना संपन्न हुई थी. हालांकि, साल 2020 में कोरोना के दस्तक के चलते जनगणना 2021 नहीं की जा सकी. जनगणना 2027 भारत की 16वीं जनगणना और आजादी के बाद की 8वीं जनगणना हैं. इसके साथ ही जनगणना 2027 में जातिगत जनगणना की जाएगी.ये जनगणना कई मामलों से ऐतिहासिक एवं विशेष रहने वाला है, क्योंकि पहली बार पूरी जनगणना प्रक्रिया शत प्रतिशत डिजिटल माध्यम से की जाएगी. जनगणना कार्य पूरी तरह से मोबाइल एप्लिकेशन आधारित होगा. प्रगणक (Enumerator) और पर्यवेक्षक (Supervisor) अपने खुद के मोबाइल फोन के जरिए आंकड़ों को एकत्र करेंगें. साथ ही जनगणना के संचालन, पर्यवेक्षण और प्रबन्धन के लिए ‘जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली’ (CMMS Portal) का इस्तेमाल किया जाएगा.क्या है हाउस लिस्टिंग ब्लॉक?हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (House Listing Block) जनगणना के पहले चरण में मकानों की गिनती और सूची तैयार करने के लिए एक प्रगणक (Enumerator) को आवंटित एक विशिष्ट भौगोलिक एरिया है. यह ब्लॉक करीब 150-180 परिवारों या इससे ज्यादा को कवर करता है, जिसका उद्देश्य ये सुनिश्चित करना होता है कि हर घर और परिवार को बिना किसी चूक के गिना जाए.उत्तराखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना के लिए प्रदेश भर में कुल 29,567 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्सबनाए गए हैं. जिनको हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएटर (HLBC) पोर्टल पर डिजिटली मैप किया गया है. जिसमें से 24,566जिलों में और 5,001 नगर निगम क्षेत्रों में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स शामिल है.वहीं, जनगणना के लिए जनगणना कार्य निदेशालय की ओर से कुल 20,859 एन्यूमरेटर्स (Enumerators) और 3,670 सुपरवाइजर्स (Supervisors) अपॉइंट किए गए हैं. एन्यूमरेटर्स और सुपरवाइजर्स की नियुक्ति के लिए प्रदेशभर में 27,006 लोगों को 555 ट्रेनिंग बैच बनाकर ट्रेनिंग दी गई है. जो मकान सूचीकरण एवं मकान के गणना का काम करेंगे.
