उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तराखंड क्रांति दल का एक प्रतिनिधि मंडल विगत कई वर्षों से केंद्रीय विद्यालय खोलने की चली आ रही मांग को लेकर भटवाड़ी ब्लॉक में पिछले 5 दिनों से विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निवासियों द्वारा अनिश्चितकालीन प्रदर्शन चल रहा है के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी से मुलाकात कर सकारात्मक चर्चा की गई ! जिला अध्यक्ष पंडित बिहारी लाल जगूड़ी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है एवं केंद्रीय विद्यालय खुलने से जितनी भी वहां के स्थानीय गांव है वहां रहने वाले ग्राम वासियों को काफी लाभ होगा एवं शिक्षा का स्तर बढ़ेगाl सीमांत जिला होने के नाते वहां पर केंद्रीय विद्यालय खोला जाना आवश्यक भी है तथा जो मानक केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए है सारे मानक पूरे हैं ! आगे केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने कहा की केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जिस प्रक्रिया का अनुपालन किया जाता है यदि उसमें समय लग रहा है तो प्रशासन के पास वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज भटवाड़ी जिसकी हल्की फुल्की मरम्मत करवा कर वहां पर केंद्रीय विद्यालय को संचालित किया जा सकता है तथा यदि लोक निर्माण विभाग एवं जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा सार्थक प्रयास किए जाएं तो केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को पूर्ण किया जा सकता है!
वर्ष 2016-17 से यह मांग चली आ रही है! समय-समय पर स्थानीय निवासियों द्वारा अधिकारियों से वार्ता की गई, निवेदन किया गया किंतु प्रशासन का ढुलमुल रवैया होने के कारण आज दिन तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है जो की बिल्कुल भी उचित नहीं है! आगे किरन रावत ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा तत्काल इस पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाता है, तो इस आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी!ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जिला मीडिया प्रभारी पंकज उनियाल, प्रचार मंत्री उपेंद्र राणा ,प्रताप रमोला, परिपूर्ण रावत, जगत रमोला ,सचिन कुमार ,सतवीर नेगी,प्रहलाद सेमवाल, अनुराग रांगड सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
