उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़ा पड़ाव के पास परिजनों से बिछड़ी एक वृद्ध महिला को पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल ढूंढ निकाला। जानकारी के अनुसार, श्रीमती लालती पाल (उम्र 75 वर्ष), पत्नी शिव नारायण पाल, निवासी मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश, अपने परिवार के साथ यात्रा पर आई थीं, लेकिन भीड़भाड़ के कारण वह अपने समूह से अलग हो गईं। इसकी सूचना मिलने पर तत्काल 112 सहायता केंद्र के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुशील थपलियाल और कांस्टेबल राजेश कुमार को अवगत कराया गया। उक्त पुलिस कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए काफी खोजबीन के बाद वृद्धा को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। पहचान सुनिश्चित होने के बाद श्रीमती लालती पाल को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। सकुशल मिलन होने पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए उनका आभार प्रकट किया गया। जनपद पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता हेतु लगातार निगरानी रखी जा रही है।
