उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून: प्रकृति पर्व हरेला के अवसर पर धरती को हरा-भरा बनाने के लिए सरकार ने वृहद खाका खींचा है। इस कड़ी में वन विभाग और उद्यान विभाग ने पौधारोपण के लक्ष्य पहले ही तय कर दिए हैं और अब ग्राम पंचायतों की भागीदारी भी इसमें सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए हरेला पर्व पर 16 जुलाई से सभी 7.817 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 15,906 गांवों में पखवाड़ेभर तक पौधारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। शासन ने इस संबंध में सभी जिला पंचायती राज अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। यह पौधारोपण अभियान वन और उद्यान विभाग के सहयोग से चलाया जाएगा। इसके साथ ही रोपित पौधों को बचाने का संकल्प भी इस दौरान लिया जाएगा।हरेला पर्व पर हर साल ही राज्य में पौधारोपण की मुहिम चलाई जाती है। वन विभाग ने ने इस बार हरेला के उपलक्ष्य में 59 लाख और उद्यान विभाग ने 11 लाख पौधेहरेला पर्व पर 16 जुलाई से गांवों में संचालित होगा पौधारोपण पखवाड़ा शासन ने सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को जारी किए निर्देशरोपित करने का लक्ष्य रखा है। सरकार ने भी पौधारोपण में व्यापक जनसहभागिता पर जोर दिया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायतों को भी इससे जोड़ा गया है। यद्यपि, वे अपना अभियान स्वतंत्र रूप से संचालित करेंगी। पंचायती राज विभाग के विशेष सचिव डा पराग मधुकर धकाते के अनुसार सभी जिला पंचायती राज अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांवों में हरेला पर पौधारोपण पखवाड़े को पूरी गंभीरता के साथ संचालित कराना सुनिश्चित करें। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से न केवल पौधे रोपे जाएंगे, बल्कि पर्यावरण एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी दिलाया जाएगा।
