उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
शाम की चाय के लिए कुछ हल्का और टेस्टी ढूंढ रहे हैं? तो आप कच्चे चावल, सूजी और दही से बनने वाला सॉफ्ट, स्पॉन्जी और जालीदार ढोकला बना सकते हैं. ये बनाना बहुत ही आसान है और ये हेल्थ के लिए भी अच्छा रहता है.शाम के समय अक्सर लोगों का कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट को हल्का भी रखे. ऐसे में अगर आप चाय के साथ रोज-रोज पकौड़े, समोसे या बाजार के स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं, तो कच्चे चावल से बनने वाला ये स्पॉन्जी ढोकला ट्राई कर सकते हैं. चावल से बना ये ढोकला सॉफ्ट, फूला-फूला और बहुत ही हल्का होता है, जो स्वाद के साथ ही सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है.चावल से बने इस ढोकले की खासियत ये है कि इसे बनाने में ना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ना ही ज्यादा सामान की जरूरत पड़ती है. चावल, सूजी और दही से तैयार होने वाला ये ढोकला स्टीम करके बनाया जाता है, जिससे ये तले-भुने नाश्ते को आसानी से रिप्लेस कर सकता है. ऊपर से राई, करी पत्ते और हरी मिर्च का तड़का इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता है चावल का ढोकला.
