
उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

एसपी रुद्रप्रयाग ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।*
आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर धूमधाम से मनाया गया है। जनपदीय पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय सहित सभी कोतवाली, चौकी परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति की अद्भुत छटा देखी गयी।पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के आगमन के उपरान्त वन्देमातरम् का गायन किया गया। तदोपरान्त ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का गायन किया गया।इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के ऐसे कार्मिक जिनको कि *स्वतंत्रता दिवस-2026* के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक”, “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड”, “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर” तथा “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति” पत्र प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है, इन कार्मिकों के नामों को पढ़कर सुनाया गया। जनपद से आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी पंकज नेगी को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर, विशिष्ट कार्य हेतु तथा आरक्षी दीपक नौटियाल को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।वहीं इसी वर्ष के गणतन्त्र दिवस पर घोषित हुए पुरस्कारों से सम्बन्धित जनपद के पुलिस कार्मिकों को आज पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा मैडल पहनाकर अलंकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गयी हैं तथा इस अवसर पर मुख्यालय स्तर से सम्मानित हुए जनपद के पुलिस कार्मिकों को बधाई दी गयी है।पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग परिसर में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर व कोतवाली/चौकियों पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी स्थानों पर उपस्थित कार्मिकों को देश के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।
