उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर की अभिनव पहल के तहत आज 26 अप्रैल को आरक्षी 14 स.पु. दीपक को “पुलिस पर्सनल ऑफ द डे” चुना गया है। केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में तैनात आरक्षी दीपक ने न केवल मंदिर परिसर में अपने परिजनों से बिछड़ी एक बुजुर्ग महिला को ढूंढकर उनसे मिलवाया, बल्कि एक अन्य श्रद्धालु का खोया हुआ मोबाइल भी बरामद कर सकुशल वापस लौटाया। एसपी नीहारिका तोमर ने आरक्षी के इस सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य यात्रा ड्यूटी में तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाना और यात्रियों की सेवा के लिए प्रेरित करना है।
