उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
जलवायु टावर्स में बैसाखी एवं पोइला बोइशाख के उपलक्ष्य में दुर्गा पूजा समिति एवं कल्चरल एसोसिएशन, झाझरा (जल वायु टावर्स) द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए परंपरा, संगीत और सामुदायिक भावना का उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शोभा डॉ. दुर्गेश पंत, मेजर जनरल पी. एस. राणा (सेवानिवृत्त), ग्रुप कैप्टन संदीप मेहता (सेवानिवृत्त) एवं डॉ. रीमा पंत ने बढ़ाई। उनके साथ उपस्थित विशिष्ट निवासियों में तरित मित्रा, चंदना मित्रा, अरूप चक्रवर्ती तथा सुधीर जैन शामिल रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में कुमाऊँनी, गढ़वाली एवं बंगाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मनमोहक संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मीनाक्षी चौधरी, रीमा, पामेला, गार्गी, शिबानी, ऋतुपर्णा चौधरी, जॉली, डोलन घोष, रेनू काण्डपाल, ललिता, आरती, मालती, देबाशीष घोष, सौम्यदीप एवं प्रियम की प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिनमें अरुणांशु, अभिरूप, ऋषि, राजरूप, देवद्युति, प्रियम, प्रजुक्ता, सान्वी, हर्षिका, अमायरा, कृष्णा, हंसवी तथा श्रुति रंजन शामिल रहे। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन में ऊर्जा और उल्लास का संचार किया तथा नई पीढ़ी में सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जिसने जल वायु टावर्स, झाझरा, देहरादून के निवासियों के बीच सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द को और सुदृढ़ किया।

