
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
यमकेश्वर(पौड़ी), यमकेश्वर-दुगड्डा ब्लॉक के मध्य थलनदी क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित थलनदी झील निर्माण की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रविवार को उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। यूकेडी के वरिष्ठ नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता के साथ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।यूकेडी नेताओं ने कहा कि थलनदी में झील निर्माण की मांग वर्षों से लंबित है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस परियोजना के पूरा होने की उम्मीद लगाए बैठी है। झील निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।कार्यक्रम के माध्यम से यूकेडी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि थलनदी झील निर्माण की मांग पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वक्ताओं ने सरकार से लंबित मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द निर्णय लेने की मांग की।
उपवास कार्यक्रम में सत्यपाल नेगी, भारत मोहन काला, जगदीपक रावत, शीशपाल नेगी, उपेन्द्र बडोला, संगीता राणा, राजेश रावत, बीना देवी, अभिषेक परिहार, विश्वजीत नेगी, देवेन्द्र कंडवाल, कमल नेगी, शिवानन्द परंदियाल, बुद्धिराम भट्ट, हिमांशु रावत, रूपेंद्र सजवाण, हीरा सिंह नेगी, मनमोहन, एपी अमोली तथा यूएसएफ गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अम्बर कपरवाण समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं यूकेडी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
