
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. अब अगर यहां पर कोई तय स्पीड से ज्यादा तेज गाड़ी चलाने वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.अक्सर लोग एक्सप्रेसवे पर गाड़ी की रफ्तार तेज रखते हैं, लेकिन तय स्पीड से ज्यादा रफ्तार रखना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन ही नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सेफ्टी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है. कई लोगों को लगता है कि एक्सप्रेसवे पर अगर वे तेज रफ्तार से गाड़ी चलाएंगे तो उन्हें कोई देख नहीं रहा है और न ही उनका चालान कटेगा, लेकिन असल में ऐसा नहीं है.
