उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून में NSUI उत्तराखंड के द्वारा मशाल रैली निकालकर नीट परीक्षा रद्द का विरोध किया। जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष Vikas Negi ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होना लाखों छात्रों के भविष्य और मेहनत के साथ खिलवाड़ है। विकास नेगी ने आरोप लगाया कि मामले में भाजपा से जुड़े नेता की गिरफ्तारी से सरकार की नीयत उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटालों से युवाओं का भरोसा टूट रहा है तथा National Testing Agency की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। NSUI ने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और प्रभावित छात्रों को सहायता देने की मांग की है।
