उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून में क्रिप्टो और निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, 6 नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज
देहरादून में क्रिप्टो और ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक शख्स को लगाया करोड़ों रुपए का चूना, 6 नामजद समेत कई पर केस दर्ज,दून में क्रिप्टो और ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. रायपुर थाना पुलिस ने मामले में 6 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.आरोप है कि आरोपियों ने खुद को वैध निवेश कंपनी का संचालक बताकर लोगों को हर महीने 5 से 10 फीसदी मुनाफे का झांसा दिया और करोड़ों रुपए निवेश करवा लिए. जिसके बाद ठगी को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.क्या है पूरा मामला?जानकारी के मुताबिक, रायपुर के किद्दूवाला निवासी दुर्गा बहादुर गुरूंग ने थाना रायपुर में एक शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले नवीन सिंह नेगी ने उन्हें ‘लाइन क्रिप्टो’ और ‘क्रॉस मार्केट’ नाम की कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया.आरोपियों ने कंपनी को पूरी तरह वैध बताते हुए निवेश पर मोटा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया. इसके लिए बिजनेस आईडी बनाई गई और 10 हजार रुपए लाइसेंस फीस के साथ रकम जमा करवाई गई.आरोपियों ने दावा किया था कि निवेशक चाहें तो 6 महीने बाद बिना किसी कटौती के अपनी रकम वापस निकाल सकते हैं. शुरुआत में प्लॉट और पीडीसी चेक देने जैसी बातें कर लोगों का भरोसा जीता गया.अक्टूबर 2025 में कंपनी बंद हो गई और निवेशकों का पैसा फंस गया. जब लोगों ने रकम मांगी तो उन्हें कंपनी बंद होने की जानकारी दी गई. साथ ही आरोपियों ने होटल मीटिंग, फिजिकल सेमिनार, सोशल मीडिया प्रचार और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा.आरोप है कि यह पूरा नेटवर्क निवेशकों को ठगने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने मिलकर करीब 20 से 25 करोड़ रुपए की ठगी की है.6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज:इस पूरे मामले में नवीन सिंह नेगी, दीपेश देवरानी, जगपाल सिंह सजवाण, सुरेंद्र प्रसाद कोटवाल, अनिल कुमार परदेशी और कमल सिंह रावत समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.”पीड़ित की शिकायत के आधार पर 6 नामजद नवीन सिंह नेगी, दीपेश देवरानी, जगपाल सिंह सजवाण, सुरेंद्र प्रसाद कोटवाल, अनिल कुमार परदेशी और कमल सिंह रावत समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ अनियमित जमा योजनाएं प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.”
