उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून नगर निगम की चतुर्थ बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने इस बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए शहर के विकास और जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की।
सफाई कर्मियों के मानदेय में वृद्धि
महापौर सौरभ थपलियाल ने बताया कि बोर्ड बैठक में सफाई कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब सफाई कर्मियों के मानदेय में ₹800 की वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही, शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार और पब के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव पास हुआ है। महापौर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन और शासन को पत्र लिखकर इन पर उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वार्डों के विकास पर जोर
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने जानकारी दी कि बैठक में पार्षदों द्वारा कुल 71 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 65 प्रस्ताव पार्षदों के और 6 निगम के विभिन्न अनुभागों के थे। उन्होंने बताया कि धारा 91 के तहत भी कई प्रस्तावों पर नीतिगत निर्णय लिए गए हैं।”नगर निगम शहर की स्वच्छता और सुव्यवस्थित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाना और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता है।” सौरभ थपलियाल, महापौरबैठक में लिए गए इन निर्णयों से जहां सफाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है, वहीं शहर की कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
