उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
अगर आप रोज के नाश्ते से कुछ अलग, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो जौ का पराठा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. आज हम आपको जौ का पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.भारतीय घरों में सुबह के नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा खाए जाने वाले नाश्तों में से एक है. लेकिन रोज-रोज गेहूं के पराठे खाने से बोरियत महसूस होने लगती है. ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो और आसानी से बन जाए तो जौ का पराठा बेस्ट ऑप्शन है. यह खाने में काफी टेस्टी होता है और इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से मिनटों में बनाया जा सकता है.
