उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
महाराष्ट्र के नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित पासिंग आउट परेड में एक इमोशनल पल देखने को मिला। परेड के खत्म होने के दौरान यह भावुक पल तब देखने को मिला जब कैप्टन भरत भारद्वाज ने अपनी पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज किया।परेड खत्म होने के बाद कैप्टन भरत ने अपनी पार्टनर को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज किया। उन्होंने घुटनों पर बैठकर अपनी मंगेतर के सामने अपने दिल की बात रखी। कैप्टन भरत और उनकी साथी पिछले कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं।कैप्टन ने मंगेतर को किया शादी के लिए प्रपोज,परेड खत्म होने के ठीक बाद जब सभी अधिकारी और परिवार के लोग मैदान पर मौजूद थे तब कैप्टन भरत अपनी मंगेतर भरत भारद्वाज आरुषि को एक फाइटर हेलिकॉप्टर के सामने लेकर आए। भरत अचानक आरुषि के सामने घुटनों के बल बैठ गए और अपनी जेब से अंगूठी निकाल ली। उन्होंने पूरी महफिल के सामने आरुषि का हाथ थामकर पूछा, ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ अचानक मिले इस सरप्राइज से आरुषि कुछ पलों के लिए चौंक गईं लेकिन उन्होंने तुरंत शर्माते हुए हां कह दिया।मैं चाहता था कि मेरी मंगेतर के लिए भी ये दिन खास हो- भरत भारद्वाज
प्रपोजल के बारे में बात करते हुए कैप्टन भरत ने कहा, “आज हम सभी पायलट और इंस्ट्रक्टर बन गए हैं। यह हम सबके लिए बहुत बड़ा दिन था। हमारी मेहनत रंग लाई। हम दोनों पिछले पांच सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। मुझे नहीं लगता कि उसे शादी का प्रस्ताव देने के लिए इससे बेहतर कोई दिन हो सकता है। यह मेरे परिवार के लिए भी बहुत बड़ा दिन है। ऐसे में मैं चाहता था कि मेरी मंगेतर के लिए भी ये दिन खास हो, मैं अपनी मंगेतर के लिए भी इस दिन को यादगार बनाना चाहता था। यही मेरा पूरा मकसद था।”वहां मौजूद सेना के जवानों और अधिकारियों ने तालियां बजाकर कपल का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर वहां मौजूद सेना के जवान, अधिकारी और परिवार के सदस्यों ने कैप्टन भरत और उनकी मंगेतर को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
महाकाल मंदिर में सगाई का वीडियो बनाना पड़ा भारी
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सगाई समारोह आयोजित कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करना एक दिल्ली के कपल को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर समिति ने कड़ा रुख अपनाते हुए पहले इंस्टाग्राम से वीडियो हटवाया और फिर संबंधित सुरक्षा एजेंसी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
